भवनाथपुर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

भवनाथपुर (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सिहपुर निवासी चमेली देवी (पति विनोद पासवान), सोनू पासवान (पिता शिवकुमार पासवान) और बरवाडीह निवासी फातिमा बीबी का नाम शामिल है।

पहली घटना भगवान घाटी के पास हुई, जहाँ चमेली देवी और सोनू पासवान सिहपुर से भवनाथपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक गाड़ी को देखकर उनका वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

वहीं दूसरी दुर्घटना मुस्कैनी पहाड़ के पास हुई, जहाँ फातिमा बीबी सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान भवनाथपुर से केतार की ओर जा रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चालक ने उन्हें तुरंत भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया।

सभी घायलों का इलाज अस्पताल में डॉ. सुबक सिंह द्वारा किया गया। फातिमा बीबी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा रेफर कर दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!