Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर।
रविवार को ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा ने भवनाथपुर क्षेत्र में दो दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में दवाओं के सैंपल, बिल और दुकानों से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। निरीक्षण में अमृत मेडिकल एजेंसी तथा सद्भावना अस्पताल के दवा दुकानों को शामिल किया गया।
जांच अभियान के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, थाना के एसआई परवेज आलम, एएसआई उपेंद्र राम सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पूछताछ के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा ने आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश पर यह जांच प्रक्रिया चल रही है और जांच से संबंधित सभी दस्तावेज विभाग को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है।
जांच की सूचना मिलते ही भवनाथपुर में लगभग एक तिहाई दवा दुकानें, लैब जांच घर और कई अवैध/अवैध क्लिनिक धड़ाधड़ बंद होकर फरार हो गए। वहीं जैसे ही निरीक्षण दल भवनाथपुर से श्री बंशीधर नगर की ओर रवाना हुआ, अधिकांश दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान तुरंत खोल दिए।
औचक जांच के कारण क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा।











