हासनदाग में एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ, डंडई और चिनिया की टीमों ने जीते मुकाबले

Location: Meral

मेराल।
हासनदाग के जीपीएस ग्राउंड में रविवार को एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, जैनेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, शिक्षक अखिलेश चौबे, प्रणय चौबे, अनिल चौधरी एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर किया।

पहला मुकाबला : डंडई बनाम स्मार्ट लुक तीसरटेटूका
10–10 ओवर के फॉर्मेट में खेले गए उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डंडई की टीम ने 8 विकेट पर 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्मार्ट लुक टीम के केवल राज सिंह (16 रन) और अजमल (12 रन) ही टिक सके। बाकी बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए और डंडई ने मैच 23 रन से जीत लिया।
डंडई के भोला ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 5 विकेट झटके। बल्लेबाजी में भी 8 रन का योगदान देने वाले भोला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला : चिनिया बनाम गेरुआ
दूसरे मैच में चिनिया टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 82 रन का लक्ष्य दिया। गेरुआ की टीम पूरी कोशिश के बावजूद 80 रन ही बना सकी और चिनिया ने रोमांचक मुकाबला 2 रन से जीत लिया।

नेताओं और अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने कहा कि हासनदाग में हर वर्ष आयोजित यह टूर्नामेंट ग्रामीण खिलाड़ियों को निखारने के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफार्म प्रदान करता है।
झामुमो नेता जैनेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का यह सराहनीय प्रयास है।

मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने कहा कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक हैं, और सभी युवा शिक्षा के साथ अपने पसंदीदा क्षेत्र में आगे बढ़ें।
बीडीसी नंदू चौधरी ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र के खिलाड़ियों को ऐसे टूर्नामेंट बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
क्रिकेटर अनिल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

मैच संचालन
अंपायर की भूमिका में कुंदन चौधरी एवं संतोष कुमार रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका शिवदत्त चौधरी ने निभाई।

उपस्थित लोग
अवसर पर अध्यक्ष विनोद चौधरी, बृजराज चौबे, पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी, कोमल चौधरी, विनय चौधरी, संतोष चौधरी, मंसूर अंसारी, रंजीत चौबे, कौशर अंसारी, मोदसीर अंसारी, सदाम अंसारी, मुन्ना चौबे, अरकेश चंद्रवंशी, बिंदेश्वर चौधरी, विनय प्रजापति, अभिनव चौबे, राजेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी, मुकेश चौधरी, विजय चौधरी सहित सैकड़ों लोग मैच का आनंद ले रहे थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!