भवनाथपुर में तीखे मोड़ पर पलटा ऑटो, चालक गंभीर रूप से घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मेल वान गांव में गुरुवार दोपहर एक ऑटो तीखे मोड़ पर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को स्वजनों द्वारा भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया।

घायल चालक की पहचान मेल वान गांव निवासी नंदलाल विश्वकर्मा, पिता राजमुनी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह ऑटो लेकर मेल वान से भवनाथपुर आ रहा था, इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर तीखे मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह ऑटो के नीचे दब गया।

आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। भवनाथपुर सीएचसी में डॉ. रंजन दास द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे गढ़वा रेफर किया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!