Location: Ranka
गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर स्थित खुथवा मोड़ के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर निवासी बबलू सोनी के 28 वर्षीय पुत्र राजन सोनी की मौके पर ही मौत हो गई
राजन सोनी अपने फुआ के घर, गढ़वा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंबिकापुर लौट रहा था। रास्ते में खुथवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का पिछला पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रेलर और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा।











