Location: Manjhiaon
मझिआंव: मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह चौक के पास स्थित मुखदेव हाई स्कूल के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान मझिआंव थाना के चंदनि गांव के साकिब खां (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे मझिआंव अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली बाई हांथ में लगि है।
घटना की जानकारी मिलते ही मझिआंव पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। गोली किसने और क्यों मारी, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।











