ब्रेकिंग न्यूज़:22 वर्षीय युवक ने आत्मदाह कर दी जान

Location: पलामू

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा रांची रोड निवासी संजय चंद्रवंशी के 22 वर्षीय पुत्र राजकुमार चंद्रवंशी ने बुधवार की रात मानसिक तनाव में आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार, टाइगर मोबाइल के जवान सुबिन्द कुमार, अमित कुमार, मिथलेश कुमार, मुकेश सिंह, सूर्यनाथ सिंह और सहायक पुलिस जवान जयंत दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में साफ दिखा कि युवक ने खुद ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।

जानकारी के अनुसार, मृतक राजकुमार एक किराना दुकान में काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!