Location: Manjhiaon
मझिआंव: बीडीसी सदस्य के पुत्र का निधन, गांव में शोक की लहर
मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के मोरबे पंचायत की पंचायत समिति सदस्या संध्या देवी एवं समाजसेवी मोहन प्रसाद के बड़े पुत्र मनोज कुमार (42) का आकस्मिक निधन हो गया।
दुःखद घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मोहन प्रसाद ने बताया कि मनोज काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज मेदिनीनगर स्थित नारायण हॉस्पिटल में चल रहा था। 13 अगस्त की सुबह उनका निधन हो गया।
मनोज कुमार के निधन से मोरबे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बिश्रामपुर विधायक सह मोरबे निवासी नरेश प्रसाद सिंह, पंचायत मुखिया निर्मला सिंह, प्रतिनिधि ललन सिंह सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।











