Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ गढ़वा जिला की बैठक नगर उंटारी स्थित डाकबंगला में जिलाध्यक्ष राम भजन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश महासचिव अभय कुमार पांडेय और प्रदेश सचिव पंकज चौबे मौजूद रहे।
बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कई नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इसमें प्रमुख रूप से बसपा प्रदेश सचिव एवं जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार राम, जिला कोषाध्यक्ष कमला सिंह, और भवनाथपुर विधानसभा प्रभारी अखिलेश राम सहित कई समर्थक शामिल हैं।
राजद के विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों ने नए सदस्यों का स्वागत किया, जिनमें नगर उंटारी, खरौंधी, केतार, भवनाथपुर, सगमा, डंडई, रमना, विशुनपुरा, धुरकी, कांडी, मझिआंव, डंडा, रंका, चिनिया और बड़गर प्रखंड अध्यक्ष शामिल रहे।











