बरडीहा में मनाया गया थाना दिवस, पांच आवेदन प्राप्त

Location: Manjhiaon

मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थाना परिसर में 30 अक्टूबर को थाना दिवस मनाया गया। इस दौरान जमीन से संबंधित कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दिवस में आए मामलों में सबसे प्रमुख मामला जीका गांव का था, जहाँ पाल समूह और पासवान समूह के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पाल समूह ने तीन डिसमिल जमीन का बंदोबस्ती कराया है और उसी पर मकान निर्माण कर रहा है। इसको लेकर पासवान समूह ने आपत्ति जताई और निर्माण रोकने की मांग की।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह विवाद बंदोबस्त कागजात के आधार पर है, जिसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल पांच आवेदनों में से तीन मामलों का निष्पादन मौके पर कर लिया गया, जबकि शेष दो मामलों की मापी कराकर निष्पादन करने का निर्देश अंचल अधिकारी द्वारा दिया गया है।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, सीआई बंसी पाठक, अंचल नाजिर कोमल प्रसाद रवि, राजस्व कर्मचारी आलोक दास, शिवम पांडेय, अंचल अमीन अमलेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!