Location: Manjhiaon
मझिआंव:
बरडीहा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजेश कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा एवं आवास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बीडीओ ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
बीडीओ ने मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों में लंबित सामग्री भुगतान शीघ्र करने, मजदूरों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने, मानव दिवस सृजन बढ़ाने तथा सोशल ऑडिट के तहत सभी अभिलेख समय पर अपलोड करने का निर्देश दिया।
वहीं आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने अबुआ आवास, अंबेडकर आवास, शहीद आवास सहित सभी प्रकार के आवासों में हर हाल में भुगतान सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस संबंध में सभी पंचायत सचिवों एवं पंचायत के मुखियाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बीपीओ प्रभु टोप्पो, अकाउंटेंट राजू कुमार ठाकुर, मुखिया सरोज देवी, सलमा बीवी, रुखसाना बीबी, मुखिया प्रतिनिधि गणेश राम, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, ललन बैठा, ललन राम, इंद्रदेव कुमार, प्रखंड समन्वयक रवि रंजन कुमार, कनीय अभियंता अनिकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।











