
Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि) : बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी भोला विश्वकर्मा के लगभग 40 वर्षीय पुत्र संजय विश्वकर्मा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया।
बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय विश्वकर्मा जीआर संख्या 851/2021 के एक मामले में वारंटी था और करीब चार वर्षों से फरार चल रहा था। उस पर रंका थाना में पैसे के लेन-देन को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लगातार फरार रहने के कारण उसके विरुद्ध वारंट जारी था। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया।