Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि:
बरडीहा पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी और एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बरडीहा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बरडीहा गांव निवासी बबलू पाल (पिता – सूरज पाल, उम्र लगभग 24 वर्ष) शामिल है, जो मारपीट के नामजद अभियुक्त हैं। उसके खिलाफ बरडीहा थाना कांड संख्या 66/25 के तहत 24 अक्टूबर को मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।
वहीं, दूसरा आरोपी ओबरा गांव निवासी संतोष उरांव (पिता – रामलखन उरांव, उम्र लगभग 26 वर्ष) है, जो 2012 से फरार चल रहा वारंटी है। उसके विरुद्ध गढ़वा न्यायालय के एसीजेएम से निर्गत जी.आर. संख्या 543/12 के तहत वारंट जारी था।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गढ़वा जेल भेज दिया।











