बंशीधर नगर में पांच दुकानों में चोरी, लाखों की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर
शहर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ पांच दुकानों में धावा बोलकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने हैंहो मोड़ और भवनाथपुर रोड स्थित कई दुकानों को निशाना बनाया।

चोरों ने आरोग्यं मेडिकल स्टोर, असमुद्दीन खान की मुर्गा दुकान, सुनील कुमार की आटा चक्की मिल, रामशीष कुमार के ग्राहक सेवा केंद्र, तथा आकांक्षा स्पेयर पार्ट्स दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोग्यं मेडिकल स्टोर के मालिक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान का करकट काटकर भीतर प्रवेश किया और लॉकर में रखे 50 हजार रुपये नकद, दवाइयों व अन्य सामग्रियों की तोड़फोड़ की।
वहीं, ग्राहक सेवा केंद्र में वेंटिलेटर तोड़कर घुसे चोरों ने एक लैपटॉप और पांच हजार रुपये नकद उड़ा लिए।
सुनील कुमार की आटा चक्की मिल से चोरों ने पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर बक्से में रखे करीब तीन हजार रुपये चुरा लिए।
असमुद्दीन खान की मुर्गा दुकान से चोरों ने जाली तोड़कर चार जिंदा मुर्गे लेकर फरार हो गए।
इधर, भवनाथपुर मार्ग स्थित आकांक्षा स्पेयर पार्ट्स दुकान से चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर 50 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप और बाइक की तीन बैटरियां चोरी कर लीं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और सभी दुकानों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!