बरडीहा थाना दिवस पर उमड़ा फरियादियों का जनसैलाब, 24 जमीनी मामलों पर हुई सुनवाई

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने की। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद सहित अन्य मामलों से संबंधित कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अंचल स्तर के मामलों का तत्काल निपटारा किया गया, जबकि जिला स्तरीय मामलों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सड़कों पर फिसलन अधिक होती है, ऐसे में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा के लिहाज से यह नियम जीवन रक्षक सिद्ध हो सकते हैं।

कार्यक्रम में सीआई बंशीधर पाठक, सब इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार राय, अनिल कुमार, एएसआई संतोष कुमार, बरडीहा पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान, अंचल नाजिर कोमल कुमार, राजस्व कर्मचारी आलोक कुमार दास, शिवम कुमार पांडेय, सहायक राजा रंजन पांडेय, आनंद कुमार पांडेय, अमरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में फरियादी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

थाना दिवस के माध्यम से प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों ने मिलकर समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल की, जिससे ग्रामीणों में संतोष का भाव देखा गया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!