बड़ी कार्रवाई: एसडीएम ने छापेमारी कर पकड़ा 220 ट्रैक्टर अवैध बालू भंडार

Location: Garhwa

दानरो नदी किनारे टंडवा में चल रहा था अवैध डंप साईट

भंडार को किया गया जब्त, प्राथमिकी के निर्देश

गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को अंचल अधिकारी सफी आलम एवं खनन निरीक्षक चंदन रविदास को साथ लेकर टंडवा दानरो नदी किनारे औचक छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध डंप की हुई बालू का भंडार पाया गया। मौके पर देखने से स्पष्ट प्रमाण मिले कि वहां से लगातार बालू बेची जा रही है।
मौके पर ही एसडीएम की उपस्थिति में अंचल अधिकारी एवं खनन निरीक्षक ने आकलन किया तो बालू की मात्रा लगभग 220 ट्रैक्टर से अधिक आंकी गई।
बालू का उक्त विशाल भंडार किसी डंप यार्ड की शक्ल में दिख रहा था जो लगभग 200 से 300 मी की दूरी में फैला हुआ था। एसडीएम ने मौके पर ही अंचल अधिकारी, खनन पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं खनन निरीक्षक को बालू को जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
साथ ही गढ़वा थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वे इस जब्त किए हुए बालू भंडार की निगरानी अपने स्तर से करवाएंगे।
संजय कुमार ने कहा कि संभवतः यह कार्य किसी एक आदमी का न होकर संगठित बालू माफिया का कार्य है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि वर्तमान में बालू की किल्लत है जिससे विकास कार्य भी बाधित होने का तर्क दिया जा सकता है किंतु बालू संकट का हवाला देकर ऐसे संगठित अपराध को फलने- फूलने नहीं दिया जा सकता है। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत घनी बस्ती से सटे होने के बावजूद यहां इतनी बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बालू भंडारित मिलना बालू चोरों के बढ़े हुये मनोबल का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बालू घाटों की नीलामी प्रक्रियाधीन है, तदुपरांत शीघ्र ही बालू संकट दूर होने की उम्मीद है, इसलिए शहर के जिम्मेदार लोग हड़बड़ी में चोरी की बालू खरीदने से बचें, इससे बालू के अवैध कारोबारी हतोत्साहित होंगे।
उन्होंने शहर के आम लोगों से भी अनुरोध किया है कि यदि उनके इर्द-गिर्द इस प्रकार से अवैध खनन के मामले हों तो वे जरूर सूचित करें, उनका नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। जहां-तहां से बालू उठाकर बेच देना न केवल आर्थिक अपराध है बल्कि पर्यावरणीय अपराध भी है जिसे रोकने में आमजन की भी सहभागिता अपेक्षित है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!