बकाया पैसे मांगने पर व्यवसायी से मारपीट: सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले

बकाया पैसे मांगने पर व्यवसायी से मारपीट: सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो, एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया निर्देश

मेदिनीनगर।पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी के बकाया पैसे मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 1 मई को सुबह करीब 11 बजे किशुनपुर पंचायत सचिवालय के पीछे स्थित दुकान पर हुई।व्यवसायी शुभम क्रांति ने बताया कि सतौवा पंचायत के कुम्हुआ निवासी हरेंद्र सिंह डेढ़ साल पहले उनकी दुकान से मकान बनाने के लिए छड़-सीमेंट ले गए थे। इनका 4 लाख रुपए बकाया था। कई बार मांगने पर भी वे टालते रहे।1 मई को हरेंद्र सिंह अपने भाई गजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, अमरजीत, गोलू सिंह और ड्राइवर रामू के साथ दुकान पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हॉकी स्टिक से शुभम की पिटाई की। उन्होंने लाइसेंसी हथियार से गोली मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है।शुभम ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके गले की चेन और दुकान से 4.5 लाख रुपए की नकदी भी लूट ली। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रिष्मा रमेशन ने पाटन थाना प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!