बंशीधर नगर में 25 लाख की लागत से छठ घाट का शिलान्यास, शहर के सौंदर्यीकरण का लिया संकल्प

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर में स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने मंगलवार को विश्वविख्यात श्री बंशीधर सूर्य मंदिर के समीप बाकी नदी में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छठ घाट का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ घाट के निर्माण से छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और शहर को सुंदर बनाने के लिए वे कृतसंकल्पित हैं।

विधायक ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द ही टाउन हॉल, बस स्टैंड और मल्टीनेशनल मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा लगभग 26 करोड़ की लागत से बाकी रिवर फ्रंट, 6 करोड़ की लागत से सब्जी बाजार में वेंडर मार्केट, शहरी अस्पताल और पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसका लाभ शीघ्र ही शहरवासियों को मिलेगा।

उन्होंने भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाने के संकल्प को दोहराते हुए पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही पर युवाओं को गुमराह करने और पावर प्लांट परियोजना को साजिश के तहत रद्द कराने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत की निवर्तमान उपाध्यक्ष लता देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!