Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर :- झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आपकी योजना/आपकी सरकार/आपके द्वार’ के तहत 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक पूरे राज्य में विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बंशीधर नगर प्रखंड में यह कार्यक्रम 21 नवंबर से 6 दिसंबर तक तथा नगर पंचायत क्षेत्र में 21 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं—
- जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र
- अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
- किसान क्रेडिट कार्ड
- LAMPS-PACS सदस्यता अभियान
- सर्वजन पेंशन योजना
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
- बिरसा हरित ग्राम योजना
- हरा राशन कार्ड
- बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन
- गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
- झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
- मुख्यमंत्री पशुधन योजना
- अबुआ आवास योजना
- सभी प्रकार की पेंशन योजनाएं
- आयुष्मान कार्ड वितरण
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
सहित कई अन्य योजनाएं।
कार्यक्रम का पंचायतवार एवं वार्डवार विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है :
21 नवंबर
- प्रखंड : गरबान्ध पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
- नगर पंचायत : वार्ड 1 एवं 2 – स्थान : मस्जिद के पास
22 नवंबर
- प्रखंड : हलिवंता कला पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
- नगर पंचायत : वार्ड 3 एवं 4 – स्थान : पुराना पंचायत भवन चेचरिया
24 नवंबर
- प्रखंड : कधवन पंचायत – स्थान : उच्च विद्यालय कधवन
- नगर पंचायत : वार्ड 5 – स्थान : प्राथमिक विद्यालय नयाखांड़
25 नवंबर
- प्रखंड : कोलझिकी पंचायत – स्थान : पंचायत भवन
- नगर पंचायत : वार्ड 6 – स्थान : अखाड़ा के पास जंगीपुर
26 नवंबर
- प्रखंड : कुम्बाखुर्द पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
- नगर पंचायत : वार्ड 8, 9 एवं 11 – स्थान : नगर पंचायत कार्यालय परिसर, बंशीधर नगर
27 नवंबर
- प्रखंड : कुशडंड पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
- नगर पंचायत : वार्ड 7 – स्थान : नया पंचायत भवन अहिपुरवा
28 नवंबर
- प्रखंड : नरही पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
- नगर पंचायत : वार्ड 10 – स्थान : नया पंचायत भवन पुरैनी
1 दिसंबर
- प्रखंड : पिपरडीह पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
- नगर पंचायत : वार्ड 12 एवं 13 – स्थान : जल क्रांति भवन हेन्हो
2 दिसंबर
- प्रखंड : हुलहुलाखुर्द पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
- नगर पंचायत : वार्ड 14 एवं 15 – स्थान : मध्य विद्यालय अधौरा
3 दिसंबर
- नगर पंचायत : वार्ड 16 एवं 17 – स्थान : मध्य विद्यालय जतपुरा
4 दिसंबर
- प्रखंड : भोजपुर पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
5 दिसंबर
- प्रखंड : बिलासपुर पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
6 दिसंबर
- प्रखंड : चितविश्राम पंचायत – स्थान : पीएम श्री राजकीयकृत उच्च विद्यालय चितविश्राम
सरकार की इस पहल का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक सीधे पहुंचाना, प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।











