बंशीधर नगर में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ दुर्गा पूजा, थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: बंशीधर नगर में दुर्गा पूजा का पर्व इस वर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शांति और सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए शनिवार को जय भामाशाह क्लब और नवयुवक क्लब की ओर से थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार को चुनरी ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

जय भामाशाह क्लब के अध्यक्ष रजनीकांत मधुर (भोलू), सचिव ऋतुराज जायसवाल, संरक्षक अमित कुमार गुड्डू और दिनेश जायसवाल सहित सत्यप्रकाश व अक्षय कुमार आदि ने थाना प्रभारी को सम्मानित किया। रजनीकांत मधुर ने कहा कि दुर्गा पूजा में पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला।

इधर, नवयुवक क्लब के अध्यक्ष कमलेश मेहता ने जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, अंचल अधिकारी, बीडीओ, नगर पंचायत अधिकारी और थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार स्वयं मेन रोड और पूजा पंडालों में लगातार पेट्रोलिंग करते रहे।

मोटरसाइकिल सवार टाइगर फोर्स ने भी गलियों और पंडालों के आसपास गश्ती की। प्रतिमा विसर्जन में भी पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही।

इस मौके पर पूर्व मुखिया अजय कुमार, नवयुवक क्लब के उपाध्यक्ष रणधीश कुमार, सचिव सौरभ कुमार, कोषाध्यक्ष शुभम कुमार, विनय कुमार, लाला पासवान, अनूप विश्वकर्मा, विवेक जायसवाल सहित कई सदस्यों ने प्रशासन को बधाई दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!