बंशीधर नगर में विद्युत बिल जमा करने के लिए कैंप आयोजित, 5.25 लाख रुपये का राजस्व संग्रह

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- विद्युत विभाग द्वारा 29 मार्च (शनिवार) को बस स्टैंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में बिजली बिल जमा करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 5 लाख 25 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।

सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कार्यपालक विद्युत पदाधिकारी पंकज कुमार गौतम के निर्देश पर यह शिविर लगाया गया था। शिविर के लिए विभाग द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा करवाया।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक माह नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि अधिक बकाया जमा होने से बचा जा सके। कई माह का बकाया बिल एकमुश्त जमा करने में उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए समय पर बिल भुगतान करना आवश्यक है।

बिजली बिल जमा करने की सुविधा को और सुगम बनाने के लिए महीने के अंत में अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय के पास भी एक और शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर कनिष्ठ विद्युत अभियंता सुधीर कुमार बांडो, कार्यालय के प्रधान सहायक विनोद कुमार, बिलिंग सुपरवाइजर अक्षय सिंह, अशोक मेहता, नईम अंसारी, प्रेम मेहता, संतोष कुमार पासवान, गुड्डू कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!