Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर। बंशीधर नगर थाना परिसर में सोमवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने बारी-बारी से बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
थाना प्रभारी ने मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद थाना प्रभारी द्वारा पुलिसकर्मियों तथा थाना परिसर में मौजूद लोगों को मिठाइयाँ भी वितरित की गईं।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि संविधान दिवस समाज में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी अमित प्रशांत, जितेंद्र कुमार, स.अ.नि. विनोद कुमार सिंह, अंजनी कुमार, उपेंद्र सिंह, लवकेश पासवान, सुदामा राम, जमुना राम, बबलू मरांडी, कौशल कुमार सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे।











