फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पथरही गांव निवासी प्रवीण कुमार की पत्नी पुष्पांजलि कुमारी उम्र 25 वर्ष बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी लेस्लीगंज थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के देखरेख में पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मृतक पुष्पांजलि कुमारी के पिता नारायण राम ने इस संबंध में लेस्लीगंज थाना में आवेदन देकर पुलिस को बताया कि मेरी बेटी पुष्पांजलि कुमारी का विवाह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पथरही गांव नवासी प्रवीण कुमार सिंह के साथ हुआ था। शादी के दो-तीन वर्ष बीत जाने के बाद दहेज को लेकर ससुराल वाले मेरी बेटी पुष्पांजलि के साथ हमेशा मरपीट करते थे। हाल में 26 जनवरी को ससुराल वालों ने मेरी बेटी के साथ मारपीट किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका ईलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ था। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी की शाम ससुराल से फोन आया की। आपकी बेटी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचात तो देखा की मेरी बेटी पुष्पांजलि का शव आंगन में पड़ा हुआ था। उन्होंने अपनी बेटी के हत्या करने का आरोप लड़की के पति प्रवीण कुमार,दिनेश राम और एक महिला रीता देवी पर लगाया है।वही घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    गढ़वा में विकास माली का जनसंपर्क अभियान जोरों पर, कई वार्डों में मिला उत्साहपूर्ण समर्थन

    गढ़वा में विकास माली का जनसंपर्क अभियान जोरों पर, कई वार्डों में मिला उत्साहपूर्ण समर्थन

    गढ़वा सदर प्रखंड के करुआ खुर्द निवासी भाजपा नेता ब्रजेश कुमार उपाध्याय के पिता का वाराणसी में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    गढ़वा सदर प्रखंड के करुआ खुर्द निवासी भाजपा नेता ब्रजेश कुमार उपाध्याय के पिता का वाराणसी में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    मेराल के खोलरा में दर्दनाक हादसा: ईंट भट्ठा परिसर में घोड़े से कुचलकर एक वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी गंभीर

    मेराल के खोलरा में दर्दनाक हादसा: ईंट भट्ठा परिसर में घोड़े से कुचलकर एक वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी गंभीर

    गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क तेज, अध्यक्ष पद प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने 122 घंटे पैदल चलकर मांगा जनसमर्थन

    गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क तेज, अध्यक्ष पद प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने 122 घंटे पैदल चलकर मांगा जनसमर्थन

    मेराल में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    मेराल में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    मझिआंव में आरसीसी नाली निर्माण की बाधा दूर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में हुई मापी

    मझिआंव में आरसीसी नाली निर्माण की बाधा दूर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में हुई मापी
    error: Content is protected !!