Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि): कांडी थाना क्षेत्र के सुकना डेरा झरगड़ा, हुसैनाबाद निवासी थाना कांड संख्या 43/24 के अप्राथमिक अभियुक्त इंदल पासवान, पिता कामेश्वर पासवान के घर पर सोमवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया।
थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि इंदल पासवान पूर्व में उग्रवादी गतिविधियों में संलिप्त रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा है। लगातार फरारी के कारण न्यायालय से प्राप्त आदेश के तहत उसके घर पर विधिवत कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई।
इश्तेहार चस्पा के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को भी इस बाबत जानकारी दी और चेताया कि यदि अभियुक्त निर्धारित समयसीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदल पासवान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
फोटो कैप्शन: फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा करती पुलिस।











