फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- बंशीधर नगर के महिला थाना प्रभारी रूक्मिणी कुमारी और सहायक महिला आरक्षी रोजैसा खातून ने दिन रविवार को उतरप्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले के ग्राम पापी करकी माइनर,थाना कर्मा के फरार अभियुक्त के घर जाकर ढोल बजाकर उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया।फरार अभियुक्त उत्तरप्रदेश के सोनभद्र के करके थाने के निवासी आलोक विश्वकर्मा पिता रामराज विश्वकर्मा के घर पर इश्तेहार चस्पा किया।महिला थाना प्रभारी रुकमणी कुमारी ने बताया कि आलोक विश्वकर्मा थाना कांड संख्या 34/25 का प्राथमिक अभियुक्त है।वह पिछले 3 महीनों से अधिक दिनों से फरार चल रहा है।फरार अभियुक्त उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले के करके थाने का रहने वाला है।आलोक विश्वकर्मा के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में प्राथमिक दर्ज हैं।आलोक विश्वकर्मा के विरुद्ध माननीय न्यायालय के द्वारा गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया है।उसके घर 22 फरवरी दिन रविवार को अपराहन 3 बजे पहुंचकर घर कि दिवार पर जाकर एवं कई जगहो पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया और लोगों को इसकी सूचना दी गई।निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने को कहा गया है।मौके पर स0अ0नी कुसुम कुमारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!