निकाय चुनाव को लेकर श्री बंसीधर नगर में फ्लैग मार्च

बंशीधर नगर :- नगर निकाय चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बंशीधर नगर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च बंशीधर नगर थाना से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,राजा पहाड़ी शिव मंदिर के रास्ते होते हुए,पुरनानगर,बिशुनपुर,चेचरिया ,धुरकी मोड़ होते‌ हुए,बंशीधर मंदिर,हेन्हो होते हुए पाल्हे गांव तक जाकर यह फ्लैग मार्च समाप्त हुआ।एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार रविवार को बंशीधर नगर थाना से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,राजा पहाड़ी शिव मंदिर के रास्ते होते हुए,पुरनानगर,बिशुनपुर,चेचरिया ,धुरकी मोड़ होते‌ हुए,बंशीधर मंदिर,हेन्हो होते हुए पाल्हे गांव तक जाकर यह फ्लैग मार्च समाप्त हुआ।यह फ्लैग मार्च नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना मुख्य उद्देश्य है।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला गया है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेंगे।असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह से सतर्क है और विशेष नजर बनाए रखी है।फ्लैग मार्च में शामिल बंशीधर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद एवं भवनाथपुर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह,थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,खरौंधी थाना प्रभारी,पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार रवि,जितेंद्र कुमार,अमित प्रशांत, धुरकी थाना के शेखर कुमार,स0अ0नी0 उपेंद्र सिंह,बब्लू मरांडी, कौशल कुमार सहित कई पुलिस बल के जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!