प्रशिक्षण सह मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम संम्पन

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):
पूरहे पंचायत सचिवालय में बुधवार को प्रगति एजुकेशनल एकेडमी रांची के द्वारा संचालित एग्री क्लिनिक सेंटर गढ़वा अनुमंडल के सौजन्य से प्रशिक्षण सह मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विभाग के सीईओ बबीता कश्यप और प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास कुमार चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किसानों को मृदा जांच के महत्व, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ और फसल उत्पादन बढ़ाने से जुड़ी जानकारियां विस्तारपूर्वक दीं। उन्होंने किसानों को महंगी फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया और बताया कि किस फसल को कब और कैसे लगाना चाहिए, उसमें खाद और कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कब करना चाहिए, इन सभी पहलुओं पर जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के बाद कुल 147 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया गया। यह वितरण सीईओ बबीता कश्यप, प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास कुमार चतुर्वेदी, एग्री क्लिनिक परियोजना समन्वयक शालिनी कुमारी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दयानंद पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में पूरहे पंचायत के उप मुखिया धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, संस्था के सचिव दिनेश कुमार मेहता, सहयोगी श्रवण कुमार, सतेन्द्र कुमार, किसान मित्र अजय दुबे, सदैव कुमार पासवान, प्रमोद कुमार, संजय कुमार पासवान, किसान सोना बच्चा यादव सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!