प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में पलामू की एक महिला की मौत, गढ़वा की महिला गंभीर

Location: रांची

रांचीः प्रयागराज महाकुंभ में पलामू जिले की एक महिला की भी मौत हो गई है. जबकि गढ़वा जिले की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. जानकारी के अनुसार पलामू जिले के रेहला थाने के तोलरा गांव की महिला गायत्री देवी(60) साल की भगदड़ में जान चली गई है. गायत्री देवी पति अमरेश पांडेय, गढ़वा जिले के झुरा निवासी बहनोई कयास दुबे व बहन तेतरी देवी व अन्य रिश्तेदारों के साथ कुंभ स्थान को गई थी. अमरेश पांडेय का एक बेटा सीआरपीएफ में हैं. उसकी ड्यूटी कुंभ मेला में लगी हुई है. बेटे ने मां-बाप व अन्य रिश्तेदारों को बुलाया था. सभी एक साथ प्रयागराज गए थे.
अमरेश पांडेय ने बताया कि हमलोग मौनी अमावस्या पर स्नान करने की लिए रात में ही संगम तट पर पहुंच गए थे. रात में संगम किनारे सो रहे थे. इसी बीच रात एक बजे से दो बजे के बीच भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई. भीड़ हमारे ऊपर से गुजरने लगी. पुरूष सदस्य तो किसी तरह बच गए. लेकिन महिलाएं भीड़ में कुचल गईं. मेरी पत्नी गायत्री देवी की मौत हो गई जबकि साली तेतरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. तेतरी देवी को पुलिस वाले एंबुलेंस से लेकर अस्पताल चले गए. उनकी हालत गंभीर है. अस्पताल में इलाज चल रहा है. अमरेश पांडेय भी भीड़ के नीचे दब गए थे. किसी तरह व खड़े होकर बचे. गायत्री देवी की मौत की सूचना मिलते ही तोलरा गांव में मातम पसर गया है. गायत्री देवी का शव रात तक गांव में आने की संभावना है. इधर, गढ़वा जिले के झुरा गांव में भी लोग घटना की जानकारी के लिए कयास दुबे के घर पर पहुंच रहे हैं.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!