प्रधानमंत्री आवास का कार्य पूर्ण नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास लेने वाले लाभुक आवास कार्य को उसे ससमय पूरा करें।ताकि उन्हें पैसे निकासी करने में कोई परेशानी न हो।नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र में जितने लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास मिला है।प्रधानमंत्री आवास लेकर आवास कार्य पूर्ण नहीं किए हैं।उन लोगों को कार्यालय से नोटिस भेजी जा रही है।निर्देश दिया गया है कि आवास का कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करके कार्यालय में सूचित करें।जो लाभुक अभी तक प्रधानमंत्री आवास लेकर आवास का काम प्रारंभ नहीं किए हैं वह आवास का काम प्रारंभ कर दें नहीं तो प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले लाभुक को सरकारी पैसा लेकर गबन करने के आरोप में बैंक अकाउंट फ्रीज,कुर्की जप्ती तथा विभागीय करवाई कि जाएगी।लाभुक आवास का कार्य पूर्ण करके नगर पंचायत से संपर्क करके जिओ टैग करा लें ताकि उन्हें किस्त का भुगतान किया जा सके।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास नया लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा कार्यालय से संपर्क करके इसकी विशेष जानकारी ले सकते हैं।प्रधानमंत्री आवास नया लेने के लिए किसी बिचौलियों के चक्कर में न पड़े।किसी प्रकार की कोई व्यक्ति के द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए पैसे की मांग किया जाता है तो इसकी जानकारी नगर पंचायत कार्यालय में दें ताकि वैसे लोगों पर भी विभागीय करवाई किया जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!