प्रखंड साधन सेवियों को विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण करने का मिला निर्देश

Location: Ranka

प्रखंड संसाधन केंद्र रंका में सभी संकुल साधन सेवी एवं प्रखंड साधन सेवी का सप्ताहिक समीक्षा बैठक आहूत की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से की।इस बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे के द्वारा सभी संकुल साधन सेवी एवं प्रखंड साधन सेवीयों को अपने – अपने क्षेत्राधीन विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण करने को कहा गया साथ ही उपायुक्त महोदय गढ़वा के कडे निर्देश के आलोक में एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते में भेजी गई राशि के व्यय का भौतिक सत्यापन मुख्य रुप से विद्यालय विकास मद की राशि,पोषक,स्कूल कीट,खेल सामग्री,मध्याह्न भोजन वर्तन ….इत्यादि मद में व्ययित राशि का भौतिक सत्यापन संबंधित संकुल साधन सेवी से कराते हुए जाँच प्रतिवेदन बीआरसी कार्यालय में जमा करने को कहा गया। पीएम श्री चयनित विद्यालय का अनुश्रवण करते हुए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ करने को कहा गया।सभी विद्यालयों में प्रयास प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के सभी विन्दुओं का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए विद्यालय शैक्षणिक प्रबंधन सुदृढ कराने को कहा गया।मिशन लाइफ & इको क्लब से संबंधित विभागीय पत्रानुसार एवं निर्देशानुसार दिनांक 5/6/24 से 12/6/24 तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रम सुनिश्चित करवाते हुए कार्यक्रम का फोटोग्राफ,विडिओ सहित प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। सभी विद्यालयों में नव नामांकन के तहत शत प्रतिशत ट्राजिंशन सुनिश्चित कराते हुए वर्ग 1,वर्ग 6, वर्ग 9 एवं वर्ग 11में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया साथ ही वैसे विद्यालय जो एकल शिक्षकीय संचालित है संबंधित विद्यालय की सूची एवं निकटस्थ विद्यालय से एक शिक्षक का नाम का प्रस्ताव प्रतिनियोजन हेतु देने को कहा गया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे संकुल साधन सेवी देवेन्द्र नाथ उपाध्याय,संजय प्रसाद,सदाम हुसैन,शिव कुमार उपाध्याय,महबूब अंसारी,सतीश कुमार थर दूबे सहित सभी लोग उपस्थित थें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!