Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र के गोगेया गांव निवासी असगर खान के पुत्र अमजद खान (30) को मझिआंव पुलिस ने पोक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रविवार को गढ़वा जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि अमजद खान के खिलाफ थाना कांड संख्या 119/25, दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2), 74, 352, 351(2)(3)(5), पोक्सो एक्ट की धारा 8/12 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।











