पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएं, सफलता कदम चूमेगी: मिथिलेश ठाकुर

Location: Garhwa

झामुमो के नवमनोनीत पदाधिकारियों का गढ़वा में हुआ भव्य सम्मान समारोह

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न संगठन और मोर्चा के नवमनोनीत पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

पूर्व मंत्री ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि झामुमो में केंद्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ता समान महत्व रखते हैं, फर्क सिर्फ जिम्मेदारी का है। उन्होंने कहा, “आप सभी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएं, सफलता कदम चूमेगी। जिनको अभी पद नहीं मिला है, वे भी पूरी तन्मयता से काम करें, उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है, उसके बाद ही मंत्री और विधायक का स्थान है। पदाधिकारियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े, उनकी समस्याओं का समाधान करें और सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लाभ पहुंचाएं।

मिथिलेश ठाकुर ने नवमनोनीत पदाधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अपनी कमेटी में योग्य और कर्मठ लोगों को शामिल करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी तभी मजबूत होगी जब कार्यकर्ताओं में एकता और समर्पण होगा।

सम्मानित पदाधिकारियों में झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह उर्फ छोटू, उपाध्यक्ष धर्मराज पासवान, हरिओम यादव, सचिव मो. अतहर अली, संगठन सचिव अनुज चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष मो. सरफराज खानमहिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौबे सहित विभिन्न मोर्चा और संगठन के पदाधिकारी शामिल थे।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य तनवीर आलममनोज ठाकुरताहिर अंसारीपरेश तिवारीनितेश सिंहआशीष अग्रवालधनंजय तिवारीफरीद खानसलीम जाफरशंभु राममदनी खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष शंभु राम ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!