पुलिसअधीक्षक ने किया श्री बंशीधर नगर थाना का निरीक्षण

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शुक्रवार को बंशीधर नगर थाना का निरीक्षण किया।थाने पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके बाद राजकीय कृत अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम गान प्रस्तुत किया।पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में लग रहे फेवर ब्लॉक का निरीक्षण किया और महिला थाना कक्ष, हाजत,कंप्यूटर रूम तथा अन्य कमरों का जायजा लिया।उन्होंने प्रत्येक कमरे में रखे सामान और उनके उपयोग के उद्देश्य की जानकारी ली।थाना परिसर की साफ-सफाई देखकर उन्होंने सराहना किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह,पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद,थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ लंबित और पुराने मामलों की समीक्षा की।उन्होंने अनुसंधान कार्य, जांच प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया।पुराने केसों के निष्पादन में तेजी लाने और लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया।पुलिस अधीक्षक ने थाना मालखाना में रखे पुराने वाहनों की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जिन वाहनों से संबंधित मामलों का निपटारा हो गया है,उनके लिए व्यवहार न्यायालय से आदेश लेकर केसों का डिस्पोजल कर आगे की कार्य को किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य थानों में भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा संभव हो सके।वाहन चेकिंग के दौरान चालान प्रक्रिया पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में चालान जमा करने के लिए लोगों को डीटीओ कार्यालय जाना पड़ता है क्योंकि थाने में पीओएस मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।इस संबंध में हेडक्वार्टर को सूचना भेजी गई है,ताकि पीओएस मशीन मिलने के बाद चालान पीओएस मशीन के माध्यम से थाने में जमा किए जा सकें।निरीक्षण के दौरान पु.अ.नि. संदीप कुमार रवि,जितेंद्र कुमार, अमित प्रशांत,शशिकांत शुक्ला,स.अ.नि. संजय कुमार पासवान,अनुज कुमार सिंह, लवकेश कुमार,उपेंद्र कुमार सिंह, कौशल कुमार,बब्लू मरांडी सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!