पीडीजे ने किया एल ए डीसी एस अधिवक्ताओं के साथ बैठक,दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीराम शर्मा शनिवार को अपने कक्ष में कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली एल ए डी सी एस अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।उन्होंने कहा की लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है ।उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में कोई भी नागरिक न्याय से वंचित न रहे। गिरफ्तारी से पूर्व व रिमांड के वक्त तथा जमानत और विचरण में वैसे लोगों को मदद करना है जो गरीब और वंचित है। व स्वयं के खर्चे पर अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं है ।उन्होंने कहा कि न्याय पाने में गरीबी कोई बाधक नहीं बने इसी उद्देश्य से एल ए डी सी एस की स्थापना की गई है ।उन्होंने एल ए डी सी एस अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा की ।तथा उनसे कोई समस्या हो तो बताने को कहा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को बगैर कोई परेशानी के कानूनी मदद करें ।उन्होंने कहा कि जेल विजिट प्रतिदिन कर केस की संख्या बढ़ाये तथा कोई भी बंदी बिना वकील के ना रहे यह भी सुनिश्चित करे। तथा प्ली बारगेनिंग के तहत मामले निस्तारण के प्रति बन्दियों को जागरूक कर।उन्होंने कहा कि जिन बन्दियों का जमानत हो चुका है व किसी कारणवश या जमानत में दिए गए शर्त को पूरा नहीं कर पाने के कारण जेल से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं उनके मामले को गंभीरता से देखें। उन्हें जमानत पर मुक्त कराने का प्रयास करें ।उन्होंने कहा कि कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली गरीब, वंचितों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है ।उन्होंने कहा कि टॉल फ्री नम्बर 15100 पर कॉल कर अगर कोई सलाह मांगता है तो आप उन्हें उचित सलाह दें ।साथ ही जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को बताएं ।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या अगर आती है तो आप डालसा सचिव से भी संपर्क कर सकते हैं ।उन्होंने प्रतिदिन जेल विजिट ,रिमांड के समय उपस्थित रहने व जेल में जागरूकता शिविर लगाने और बंदियां के केस के अधतन स्थिति की जानकारी देने के बारे मे कहा। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ,निबंधक कमल प्रकाश के अलावे लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह ,डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, उत्तम कुमार,कुमारी नीतू सिंह, व पुष्पराज उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!