पिंडरिया में अखिल भारतीय किसान सभा की ग्रामीण सभा, किसानों से एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर:
अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में प्रखंड के पिंडरिया ग्राम स्थित पीपल के समीप ग्रामीण सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव के.डी. सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में किसान गंभीर समस्याओं से गुजर रहे हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हैं और सरकार किसान-मजदूरों के हित में कार्य करने के बजाय पूंजीपतियों के हित में नीतियां बना रही है।
उन्होंने कहा कि सही मायने में किसान और मजदूर ही देश को चलाते हैं, लेकिन सरकार उनकी लगातार अनदेखी कर रही है। किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आंदोलन करने की आवश्यकता है।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि जब किसान संगठित होकर अपनी आवाज उठाएंगे, तभी उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूंजीपतियों की ताकत बढ़ रही है, जबकि किसान और मजदूरों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। किसान गहरे संकट में फंसे हुए हैं और जब तक वे एकजुट नहीं होंगे, उनका शोषण होता रहेगा।
सभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, राजकुमार राम, राजद नेता अभय कुमार पांडेय तथा अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव श्रीराम ने भी संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
सभा में रामनाथ उरांव, विद्या पासवान, रामकेश पाल, छोटेलाल मेहता, सुदामा पांडेय, खलील खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता देवीदयाल मेहता ने

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!