आर.के. पब्लिक स्कूल में 10वां वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न

Location: Manjhiaon


मझिआंव स्थित आर.के. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 10वां वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर एसडीएम संजय कुमार पांडेय, आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के निदेशक एवं चेयरमैन अलखनाथ पांडेय, प्रशासक श्री पी.के. झा, प्राचार्य श्री के.आर. झा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत प्राचार्य श्री के.आर. झा ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया और विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यालय को हाल ही में सीबीएसई, नई दिल्ली से +2 स्तर तक की मान्यता प्राप्त हुई है तथा पिछले माह विद्यालय के प्ले स्कूल का भी उद्घाटन किया गया है। इसके पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।
मौके पर प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि एसडीएम सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय का स्मृति चिन्ह, शॉल एवं नववर्ष डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया गया, जो छात्रों की प्रगति और विकास का प्रतीक रहा।
खेल महोत्सव के दौरान मेंढक दौड़, बिस्किट दौड़, तीन पैरों की दौड़, मगरमच्छ दौड़, केला दौड़, जूता दौड़, बैक रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो सहित कई खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए भी बैक रेस, मटका फोड़ एवं म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। चेयरमैन अलखनाथ पांडेय ने विजेताओं को बधाई देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने तथा मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग को सीमित रखने की अपील की।
मुख्य अतिथि सदर एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने छात्रों के अनुशासन, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं खेल भावना की सराहना की और समय प्रबंधन, अनुशासन तथा सीखने की जिज्ञासा बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गान के साथ किया गया।
इस अवसर पर जिप सदस्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विजय चौबे, रौशन कुमार, उपप्राचार्य राजेश कुमार पाण्डेय, रूपेश कुमार पाण्डेय, प्रीति द्विवेदी, शारीरिक शिक्षक जय गोविन्द ठाकुर, सर्वजीत कुमार, कौशलेश दुबे, संजुक्ता ठाकुर, हनीफ अंसारी, राकेश प्रजापति, समीर वर्मा, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!