Location: Garhwa
गढ़वा: पाल महासंघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव 23 मार्च 2025 (रविवार) को सुबह 10:30 बजे ऊँचरी, गढ़वा में आयोजित किया जाएगा। महासंघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की।
चुनाव को लेकर महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। इस चुनाव के माध्यम से महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी। महासंघ ने सभी संबंधित सदस्यों से निर्धारित तिथि व समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।