Location: पलामू
मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के अकराही गांव निवासी सतन मुसहर उम्र 35 वर्ष सोमवार की दोपहर पलाश के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सतन मुसहर सोमवार के दोपहर खाना बनाने के लिए गांव के नजदीक पलाश के पेड़ से लकड़ी तोड़ने गया था। वह पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था।इसी बीच अनियंत्रित होकर वह पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल सतन मुसहर को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।











