आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पत्नी संग बाबा बंशीधर मंदिर में किया विधिवत दर्शन–पूजन

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर। सोमवार को पलामू के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा अपनी पत्नी के साथ बाबा बंशीधर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन–पूजन किया। मंदिर में पहुंचने पर पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने पारंपरिक विधि–विधान के साथ पूजा–अर्चना कराई। पूजा के दौरान आईजी तथा उनकी पत्नी ने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

दर्शन–पूजन के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने मिलकर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को बाबा बंशीधर की आकर्षक तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया।

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पलामू में आईजी का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार वे बंशीधर मंदिर में दर्शन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा बंशीधर से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर आचार्य सत्यनारायण मिश्रा, सुरेश विश्वकर्मा, अमर कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!