पलामू प्रमंडल के 552 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाने पर विचार

Location: पलामू

अनुबंध समाप्त होने से विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका, डीआईजी ने भेजा प्रस्ताव

मेदिनीनगर। झारखंड सहायक पुलिस प्रदेश एसोसिएशन, रांची द्वारा सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक (पलामू प्रक्षेत्र) नौशाद आलम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया कि पलामू प्रमंडल के सहायक पुलिसकर्मियों की अनुबंध सेवा अवधि क्रमशः पलामू और लातेहार में 20 अगस्त को समाप्त हो चुकी है, जबकि गढ़वा जिले की अवधि 30 अगस्त को समाप्त हो रही है।एसोसिएशन ने 8 सूत्री मांगों के साथ सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि विस्तार का अनुरोध किया है। प्रमंडल के तीनों जिलों में कुल 552 सहायक पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। पलामू में 155, लातेहार में 238 और गढ़वा में 159।ज्ञापन में कहा गया है कि सहायक पुलिसकर्मी अब तक विभिन्न थाना और प्रतिष्ठानों में संतोषजनक ढंग से कार्य कर रहे हैं। उनकी सेवा अवधि समाप्त होने से विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसीलिए अनुबंध अवधि विस्तार पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है।डीआईजी पलामू ने एसोसिएशन का पत्र पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक), झारखंड, रांची को अग्रसारित कर आवश्यक निर्णय हेतु भेजा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!