डीआईजी पलामू ने डीसी को भेजा पत्र, न्यायिक प्रक्रिया में विलंब पर जताई चिंता

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम ने पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के उपायुक्तों को पत्र भेजकर स्पष्ट निर्देश दिया है कि पोस्टमार्टम और पीड़िता के चोट जांच (इंजरी) रिपोर्ट थानों को समय पर उपलब्ध करायी जाए।
डीआईजी ने पत्र में उल्लेख किया है कि रिपोर्ट देर से मिलने के कारण कई आपराधिक मामलों की जांच समय पर पूरी नहीं हो पा रही है। इससे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत निर्धारित समयसीमा में चार्जशीट दायर करने में कठिनाई हो रही है। गंभीर अपराधों में पुलिस को 90 दिनों के भीतर और अन्य मामलों में 60 दिनों के भीतर जांच पूरी करनी होती है, लेकिन रिपोर्ट की देरी न्याय व्यवस्था में बाधा बन रही है।पत्र में यह भी कहा गया है कि कई ऐसे मामले, जिनका पोस्टमार्टम जिला अस्पतालों में किया जा सकता है, उन्हें भी अनावश्यक रूप से रांची रेफर किया जा रहा है। इससे न केवल समय और संसाधन की बर्बादी होती है, बल्कि पीड़ित परिवारों को भी अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है।डीआईजी ने उपायुक्तों से अनुरोध किया है कि वे सिविल सर्जन को निर्देशित करें कि सभी पोस्टमार्टम और इंजरी रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में थानों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही केवल वही मामले रांची भेजे जाएं, जो वास्तव में रेफर करने योग्य हों।डीआईजी ने इसे न्यायिक प्रक्रिया को समय पर पूरा करने और जनता को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम बताया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!