पति के प्रताड़ना से परेशान महिला ने छत से कूद कर जान देने की प्रयास

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के डफाली मोहल्ला की सुगंधा सिंह पति दिलेश्वर सिंह ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर छत से नीचे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

             इस संबंध में सुगंधा सिंह ने बताया कि उसका पति ने शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके साथ बराबर मारपीट करते रहता है। उसने बताया कि वह सोमवार की रात में गढ़वा शहर के चिनियां रोड स्थित अपने के बहन के शादी में आई थी। इस दौरान उसके पति ने मोबाइल पर काल कर उसे डफाली मोहल्ला स्थित घर पर बुलाया। जब पीड़िता ने रात होने के कारण वहां जाने में असमर्थता जताई तो उसके पति ने उसे छोड़ देने की धमकी देने लगा। इस पर महिला ने रात में ही बजे अकेली ही आटो से डफली मोहल्ला स्थित घर पर पहुंची। तब उसके पति ने उसके साथ नोंकझोंक करते करते मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर उसने छत पर चली गई और आत्महत्या के इरादे से छत से नीचे कूद गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे आसपास लोगो नें उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में उसके दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!