पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा):
पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामचंद्र केशरी ने गुरुवार को अपने चेचरिया स्थित आवासीय कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थिति लोगों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर श्री केशरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक हिंदूवादी विचारक, प्रखर राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और दार्शनिक थे। मात्र सात वर्ष की उम्र में माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के बावजूद उन्होंने जीवन में संघर्ष करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव बनाया और एक सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में कार्य किया।

श्री केशरी ने बताया कि वर्ष 1953 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु के बाद जनसंघ की जिम्मेदारियां पंडित जी के कंधों पर आ गईं। 15 वर्षों तक संगठन मंत्री के रूप में सेवाएं देने के बाद दिसंबर 1967 में वे पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए।

उन्होंने कहा कि पंडित जी का “एकात्म मानववाद” का दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने “हिंदू” शब्द को धर्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया था। उनकी रचनाएं, जैसे सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य पर आधारित नाटक, साथ ही शंकराचार्य पर लिखी पुस्तक, आज भी प्रेरणा स्रोत हैं।

इस मौके पर रघुराज पांडेय, विभूति भूषण चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, कुमार कनिष्क, मथुरा पासवान, कृष्ण मिस्त्री, सीताराम जायसवाल, कमलेश बिहारी, देवेंद्र प्रसाद चौबे, अशोक सेठ, अश्विनी कुमार, बैजनाथ प्रसाद, नथुनी प्रसाद, सुनील चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!