नीति आयोग का पुनर्गठन, झारखंड से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को मिला स्थान

Location: Garhwa

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है। इसमें चार नए सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड और बिहार को विशेष महत्व देते हुए दोनों राज्यों को प्रतिनिधित्व दिया है। बिहार से जहां तीन केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया गया है, वहीं झारखंड से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को सदस्य बनाया गया है। बिहार से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को शामिल किया गया है। बिहार और झारखंड से शामिल किए गए केंद्रीय मंत्री नीति आयोग की बैठक में अपने-अपने राज्यों के लिए विकास के लिए बात रख पाएंगे और धन का भी आवंटन करा सकेंगे। इससे राज्य के विकास में मदद मिलेगी। जल्दी नीति आयोग की बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर झारखंड सरकार अपनी मांगों से संबंधित तैयारी कर रही है। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अधिकारियों के साथ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा भी है कि वह राज्य से संबंधित मामलों को नीति आयोग की बैठक में उठाएंगे । अन्नपूर्णा देवी को नीति आयोग में शामिल किए जाने पर झारखंड में खुशी है। मोदी ने झारखंड को महत्व दिया है पहली बार किसी को नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!