नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई हड्डियों की जांच                                                                                         

Location: Garhwa

गढ़वा : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में प्रियदर्शिनी अस्पताल लगातार सराहनीय पहल कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को अस्पताल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने BMD (Bone Mineral Density) जांच कराई।

शिविर में हड्डी, नस व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. नंदकिशोर रजक ने मरीजों की गहराई से जांच की और हड्डी संबंधी रोगों से बचाव के लिए उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा, “गढ़वा जैसे क्षेत्रों में विटामिन D और कैल्शियम की कमी तेजी से बढ़ रही है, जिससे हड्डी रोगों के मामले सामने आ रहे हैं। संतुलित आहार, सुबह की धूप और नियमित हल्का व्यायाम इनसे बचने के प्रभावी उपाय हैं।”

शिविर में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बुजुर्गों की भागीदारी रही। खास बात यह रही कि कई लोगों ने पहली बार BMD जांच कराई, जिससे उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।

प्रियदर्शिनी अस्पताल की समर्पित टीम – डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों – ने पूरे आयोजन को अनुशासन और सेवा भाव से संपन्न किया।

हर रविवार को आयोजित हो रहे इस शिविर से आमजन को नि:शुल्क जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा लगातार मिल रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!