बंशीधर नगर :- नगर निकाय चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बंशीधर नगर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च बंशीधर नगर थाना से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,राजा पहाड़ी शिव मंदिर के रास्ते होते हुए,पुरनानगर,बिशुनपुर,चेचरिया ,धुरकी मोड़ होते हुए,बंशीधर मंदिर,हेन्हो होते हुए पाल्हे गांव तक जाकर यह फ्लैग मार्च समाप्त हुआ।एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार रविवार को बंशीधर नगर थाना से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,राजा पहाड़ी शिव मंदिर के रास्ते होते हुए,पुरनानगर,बिशुनपुर,चेचरिया ,धुरकी मोड़ होते हुए,बंशीधर मंदिर,हेन्हो होते हुए पाल्हे गांव तक जाकर यह फ्लैग मार्च समाप्त हुआ।यह फ्लैग मार्च नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना मुख्य उद्देश्य है।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला गया है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेंगे।असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह से सतर्क है और विशेष नजर बनाए रखी है।फ्लैग मार्च में शामिल बंशीधर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद एवं भवनाथपुर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह,थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,खरौंधी थाना प्रभारी,पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार रवि,जितेंद्र कुमार,अमित प्रशांत, धुरकी थाना के शेखर कुमार,स0अ0नी0 उपेंद्र सिंह,बब्लू मरांडी, कौशल कुमार सहित कई पुलिस बल के जवान शामिल थे।











