
Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के नासो गांव में देर शाम गुरुवार को पिकअप से घायल विनेशवर यादव, उम्र 55 वर्ष की डाल्टनगंज में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है। वही पुलिस ने कार्रवाई करते पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि छतरपुर थाना क्षेत्र के नासो निवासी विनेश्वर यादव मवेशी को चारा पानी दे रहे थे। इसी दौरान नौडीहा बाजार की ओर से पिकअप चालक तेज रफ्तार छतरपुर की ओर जा रही थी। और पिकअप अनियंत्रित होकर मृतक को धक्का मारते हुए नाली में फंस गई। पिकअप बिहार राज्य के गया जिले का बताया गया। वही मृतक के परिजनों ने छतरपुर थाने में लिखित शिकायत देकर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया है।