नावा बाजार के पत्रकार मिथिलेश विश्वकर्मा पर हुई जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।नावाबाजार प्रखंड के सोहदाग खुर्द पंचायत के मुखिया, मुखिया पति और उनके सहयोगियों ने इटको मोड़ के समीप रविवार को दिनदहाड़े पत्रकार मिथिलेश विश्वकर्मा के उपर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीररूप से जख्मी कर दिया है। घायल पत्रकार ने घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से की गई हमले की प्राथमिकी कराई है। घायल पत्रकार ने अपने दायित्वों के तहत उस पंचायत अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं में हुई गड़बड़ियों को उजागर किया था। उससे नाराज मुखिया व उसके पति दामोदर चौधरी ने सोची समझी रणनीति के तहत अपने कई सहयोगियों के साथ अचानक हमला कर पत्रकार की बेरहमी से पिटाई किया है। जिसमें पत्रकार मिथिलेश विश्वकर्मा बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। इतना ही नहीं हमलावरों ने पत्रकार की मोबाइल फोन भी लूट लिया है। पत्रकारों ने कहा है कि मुखिया पति ने अपने सहयोगियों के साथ मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए उक्त घटना को अंजाम दिया है। पत्रकार की हुई पिटाई की खबर मिलते ही प्रखंड से लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश है। इसको लेकर सभी पत्रकार जिले के एसपी से मिलकर इसकी जांच कर घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे । अगर उनकी बातों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार संगठन संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। आंदोलन तबतक जारी रहेगा जबतक उस घटना में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता है। पत्रकारों ने मुखिया व मूखिया पति के इस तानाशाह व अपराधिक रवैये की घोर भर्त्सना की है । जिले के पत्रकार संगठनों ने इसकी जांच कराकर कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए उस घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    गढ़वा नगर परिषद चुनाव: पोस्टर फाड़ने का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

    गढ़वा नगर परिषद चुनाव: पोस्टर फाड़ने का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

    गढ़वा नगर परिषद चुनाव: कंचन जायसवाल का जनसंपर्क अभियान

    गढ़वा नगर परिषद चुनाव: कंचन जायसवाल का जनसंपर्क अभियान

    गढ़वा नगर परिषद चुनाव: अलखनाथ पाण्डेय का 150 घंटे का लगातार जनसंपर्क अभियान

    गढ़वा नगर परिषद चुनाव: अलखनाथ पाण्डेय का 150 घंटे का लगातार जनसंपर्क अभियान

    मझिआंव में अध्यक्ष प्रत्याशियों का रोड शो, समर्थकों की उमड़ी भीड़

    मझिआंव में अध्यक्ष प्रत्याशियों का रोड शो, समर्थकों की उमड़ी भीड़

    कांडी प्रतिनिधि :कांडी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा युवक घायल

    कांडी प्रतिनिधि :कांडी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा युवक घायल

    गढ़वा जिले के केतार प्रखंड के बलीगढ़ में सनसनीखेज घटना, कुएं से युवक का शव बरामद

    गढ़वा जिले के केतार प्रखंड के बलीगढ़ में सनसनीखेज घटना, कुएं से युवक का शव बरामद
    error: Content is protected !!