नदी जलस्तर में वृद्धि के मद्देनज़र पुलिस द्वारा माइकिंग के माध्यम से अलर्ट जारी, लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

Location: पलामू

मेदिनीनगर।लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमानत नदी में जलस्तर में तेज़ वृद्धि दर्ज की गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पांकी पुलिस द्वारा माइकिंग के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क किया गया। नदी किनारे जाने से बचने एवं सतर्कता पूर्वक आवागमन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।इसी तरह, मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी, कोयल नदी तथा मेदिनीनगर, सदर थाना के आसपास के क्षेत्रों में भी नदी उफान पर है। ऐसे में पुलिस द्वारा लगातार माइकिंग कर लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वे नदी क्षेत्र के आस-पास न जाएं और किसी भी प्रकार की जोखिम भरी गतिविधियों से परहेज़ करें।पुलिस प्रशासन लोगों से अनुरोध करता है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय थाना या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!