नगर पंचायत द्वारा कल्याण मेला आयोजित, फुटपाथी विक्रेताओं को जोड़ा गया योजनाओं से

Location: Manjhiaon

मझिआंव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया।

इस मेले का मुख्य उद्देश्य फुटपाथी विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें ऋण सुविधा प्रदान करना था, जिससे वे छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि फुटपाथी दुकानदारों को 7% वार्षिक ब्याज दर पर ₹15,000 से ₹50,000 तक ऋण मुहैया कराया जाएगा। इच्छुक विक्रेता नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

मेले में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम धन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना और क्रेडिट कार्ड योजना के तहत प्रोफाइलिंग की गई।

मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के साथ निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, नगर प्रबंधक कौशल कुमार ठाकुर, जितेश कुमार, विश्वजीत कुमार, दिनेश कुमार, नीलम देवी, नमिता देवी, पूनम देवी समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मी और पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!